कौआकोल अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई

Author Dashrath mistri|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
कौआकोल अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : नवादा के कौआकोल अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवादों का समाधान किया गया. राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित होकर शिकायतों पर सुनवाई की. एक मामले में सुनवाई अधूरी रहने पर दूसरे पक्ष को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Nawada News : कौआकोल अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर शिकायतों के निष्पक्ष समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई.

भूमि विवाद के एक मामले की हुई सुनवाई

जनता दरबार में राजस्व अधिकारी अनीश कुमार एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने भूमि विवाद से संबंधित एक मामले की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान एक पक्ष उपस्थित हुआ, जबकि दूसरा पक्ष अनुपस्थित रहा.

दूसरे पक्ष को जारी होगा नोटिस

दोनों अधिकारियों ने मामले के निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निपटारे के लिए अनुपस्थित पक्ष को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी करने की बात कही. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

राजस्व एवं पुलिस कर्मी रहे मौजूद

जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी प्रकाश कुमार, लिपिक नीतीश कुमार सहित अंचल कार्यालय और थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन