पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 18 May 2024 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को दी गयी श्रद्धांजलि

सांस्कृतिक भवन में आयोजित शोकसभा

विज्ञापन

हिसुआ.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन पर शनिवार को हिसुआ भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित की गयी. इसमें उपस्थित लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम को श्रद्धांजलि दी. नगर पर्षद के वार्ड 21 स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित शोकसभा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई. उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी निधन के बाद बिहार व देश ने एक कुशल व कर्मठ राजनेता को खो दिया है. पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद अशोक चौधरी ने बिहार राजनीति का अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि सुशील मोदी बिहार भाजपा का मजबूत स्तंभ थे. उन्होंने अपने मेहनत से भाजपा को बिहार में मजबूती प्रदान की. नगर मंडल उपाध्यक्ष सुनील चौधरी ने भाजपा में स्वर्गीय मोदी समर्पित भाव से काम किया और पार्टी की मजबूती देने में योगदान दिया. भाजपा उनके समर्पण को याद रखेगा. मौके पर हिसुआ प्रखंड मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपाई अशोक चौधरी, सुनील चौधरी, भाजपा नेता अर्जुन यादव, वार्ड पार्षद गया यादव, विनोद सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद पवन कुमार गुप्ता, मदन सिंह, पिंटू गुप्ता, अमित वर्णवाल, पप्पू राजवंशी, दीपक कुमार आदि ने पूर्व डिप्टी सीएम के निधन को बिहार की राजनीति में अपूर्णीय क्षति बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन