अग्निशमन व बिजली विभाग ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 9:03 PM

विज्ञापन

सुरक्षा से संबंधित बातों की दी जानकारी , सुरक्षा मनकों का पालन करना जरू

विज्ञापन

सुरक्षा से संबंधित बातों की दी जानकारी , सुरक्षा मनकों का पालन करना जरूरी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. शुक्रवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का अग्निशमन पदाधिकारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने निरीक्षण किया. अग्निशमन विभाग के अफसरों ने सुरक्षा संबंधी जानकारी पूजा आयोजकों को दी. साथ ही सभी आयोजकों को अग्निशमन विभाग की गाइडलाइन को पूरा करने का निर्देश दिया. सदर अनुमंडल अग्निशमन के सहायक जिला पदाधिकारी ने कहा कि पूजा पंडालों में मानकों के अनुसार अग्निशमन उपकरणों को स्थापित कराना जरूरी है. पंडालों के पास पानी व बालू रखने का सुझाव दिया है. हवन पंडाल के बाहर करने का निर्देश दिया है. पूजा समिति के प्रबंधक के साथ बैठक एवं मॉकड्रिल तथा पंपलेट वितरण किया गया. आग से बचाव के लिए सुझाव दिया गया. अधिकारियों ने बिहार अग्निशमन सेवा की नियमावली के अनुसार अग्निशमन उपकरणों का सकती से अनुपालन करने का निर्देश दिया. कहा, मां भगवती पूजा समिति, मस्तानगंज, मां लक्ष्मी दुर्गा पूजा समिति, देवी स्थान गया रोड, दुर्गा पूजा समिति गोवर्धन मंदिर नवीनगर, दुर्गा पूजा समिति वीआइपी कॉलोनी, देवी मंदिर दुर्गा पूजा समिति, पुरानी कचहरी रोड, मां काली पूजा समिति, कलाली रोड, ठाकुरबाड़ी पूजा समिति, कलाली रोड, श्री नरसिंह पूजा समिति, पुरानी बाजार, सेठ सागरमल, दुर्गा पूजा समिति, संतोष माता पूजा समिति पुरानी बाजार, श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा स्थान भदौनी, बिजली ऑफिस, पावर ग्रीड ट्विंकल क्लब, नारेंद्र नगर के पंडालों में नियमावली के अनुसार अग्निशमन उपकरण लगाना अतिआवश्यक है. इस दौरान पदाधिकारी एवं कर्मचारियों में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग, अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, अग्निक भूषण कुमार अग्निक अन्नू कुमारी, अग्निक चालक उदय कुमार, अग्निक सोनू कुमार, अग्निक रानू साहनी व विद्युत विभाग के जेइ सुजीत कुमार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन