अकबरपुर के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
अकबरपुर के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

NAWADA NEWS.नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत तैयार पंचायत में रविवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो औद्योगिक इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की.

विज्ञापन

तैयार पंचायत में देर रात तक चली कार्रवाई

प्रतिनिधि, नवादा नगर

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत तैयार पंचायत में रविवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो औद्योगिक इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की. इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह छापेमारी केंद्रीय आयकर विभाग और मगध क्षेत्र से आए अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की. आयकर विभाग की टीम ने सबसे पहले तैयार एग्रो इंडस्ट्रीज और उसके बाद अंबेश्वरी मिनरल एंड केमिकल इंडस्ट्रीज के परिसरों में दबिश दी. बताया जा रहा है कि दोनों ही उद्योगों में आय और कर (Tax) से जुड़ी अनियमितताओं की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है.

देर रात तक जारी रही जांच

छापेमारी रविवार दोपहर से शुरू होकर देर रात तक जारी रही. समाचार लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई लगातार चल रही थी. सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने उद्योगों के कार्यालय, लेखा-जोखा (Accounts), कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की है. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों के पहुंचने से उद्योग परिसरों के बाहर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. इस संबंध में आयकर विभाग, नवादा के पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल छापेमारी की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी जांच समाप्त नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी साझा करना संभव नहीं है.पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि विभाग को जांच में क्या मिला है. फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें इस बड़ी कार्रवाई के नतीजों पर टिकी हैं.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन