25 जनवरी तक प्रतिमा विसर्जन अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
25 जनवरी तक प्रतिमा विसर्जन अनिवार्य

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पूजा समितियों को लाइसेंस लेने का आदेश

विज्ञापन

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पूजा समितियों को लाइसेंस लेने का आदेश सरस्वती पूजा को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक प्रतिनिधि, नवादा नगर. नगर थाना नवादा में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर अंचल पदाधिकारी विकेश कुमार सिंह ने की. इस दौरान नगर थाना प्रभारी राम अकबाल और पुलिस अवर निरीक्षक अजय सिन्हा भी मौजूद रहे. बैठक में शहर के विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, समाजसेवी शामिल हुए. बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गयी. सदर अंचल पदाधिकारी विकेश कुमार सिंह ने पूजा समिति के सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिया. कहा कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन हर हाल में 25 जनवरी तक कर लिया जाये. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. नगर थाना प्रभारी राम अकबाल ने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ऐसा कोई भी संगीत नहीं बजाया जायेगा, जिससे धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका हो या जो अश्लील हो. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शहर की सभी पूजा समितियां आधार कार्ड के साथ थाना परिसर में आकर अपना लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवा लें. बिना लाइसेंस के पूजा कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जायेगी. पूजा समिति के अध्यक्ष अंशुमान शर्मा ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और समय रहते थाने में पहुंचकर लाइसेंस बनवा लें. बैठक में समाजसेवी एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, साहिल कुमार सिन्हा,सरवन कुमार लोहानी सहित दर्जनों पूजा समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि नियमों का पालन करने वाली पूजा समितियों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन