नवादा: हिसुआ के नवनंदनी नीट की परीक्षा में पायी सफलता, दसवीं और इंटर की तरह राष्ट्रीय स्तर पर भी बिखेरा जलवा

नवनंदनी को मिठाई खिलाते माता-पिता और परिवार को लोग| Prabhat Khabar Network
हिसुआ की मेधावी छात्रा नवनंदनी ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 16986वीं रैंक हासिल की है. अपनी कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी इस सफलता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
Nawada News: बेटियां लगातार अपने लक्ष्य को साधते हुए हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. चाहे नीट की परीक्षा हो या अन्य कोई प्रतियोगिता परीक्षा, सभी में बेटियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. इसी कड़ी में हिसुआ की एक होनहार बेटी ने नीट की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. हिसुआ की नवनंदनी ने लगातार मेहनत और नियमित अध्ययन के बल पर इस कठिन परीक्षा को पास किया है.
ऑल इंडिया स्तर पर हासिल की 16986वीं रैंक
नतीजों की बात करें तो नवनंदनी ने जेनरल कैटेगरी में 6525वां और ऑल इंडिया स्तर पर 16986वां रैंक हासिल किया है. नवनंदनी हिसुआ के कंचनबाग निवासी प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि निवास और विनती की दूसरी पुत्री हैं. वह मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर (नवादा) की मेधावी छात्रा रही हैं. नवनंदनी ने इससे पूर्व दसवीं और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भी जिला व राज्य स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाकर अपनी मेधा साबित की थी. नीट में सफलता मिलने के बाद अब उनके चिकित्सक बनने का रास्ता साफ हो गया है.
घर-परिवार में उत्सव का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता
नीट परीक्षा में इस बड़ी सफलता के बाद पूरे घर-परिवार में उत्सव का माहौल है. परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देते हुए खुशियां बांट रहे हैं. नवनंदनी की इस उपलब्धि पर उनके दादा अवधेश सिन्हा, दादी राजकुमारी देवी, माता विनती, पिता डॉ. रवि निवास, चाचा श्री निवास, मामा विनय कुमार व विकास कुमार काजू ने जमकर खुशियां जाहिर की हैं. वहीं, मॉडर्न शैक्षणिक ग्रुप के निदेशक डॉ. अनुज कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नवनंदनी और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










