अपसढ़ गांव के बगीचे से चार साइबर अपराधी धराये

Updated:
विज्ञापन
अपसढ़ गांव के बगीचे से चार साइबर अपराधी धराये

पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा, एक नाबालिग शामिल

विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा, एक नाबालिग शामिल मोबाइल, कस्टमर डाला, एटीएम कार्ड व अन्य सामान जब्त प्रतिनिधि, वारिसलीगंज. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में अबतक सैकड़ों साइबर ठगों की गिरफ्तारी के बावजूद ठगी का मामला जोरों पर है. इसी कड़ी में सोमवार को अपसढ़ गांव के बधार से चार साइबर अपराधियों को ठगी से संबंधित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. इस दौरान अपसढ़ गांव के बगीचे में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र राजाराम कुमार, यदुनंदन सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार और श्यामनंदन सिंह के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से नौ स्मार्ट मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, छह पेज का कस्टमर डाटा, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया. प्रेसवार्ता के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पुअनि अखिलेश्वर सिंह व पप्पू कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन