शहीद मनीष चंद्रवंशी की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण

Updated:
विज्ञापन
शहीद मनीष चंद्रवंशी की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण

कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के पांडेयगंगौट गांव निवासी शहीद जवान मनीष कुमार चंद्रवंशी की पहली पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

कौआकोल में उमड़ा जनसैलाब, शहीद जवान मनीष को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे मनीष कुमार चंद्रवंशी

अदम्य साहस और देशभक्ति को किया गया याद, नयी पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

प्रतिनिधि, कौआकोल

प्रखंड क्षेत्र के पांडेयगंगौट गांव निवासी शहीद जवान मनीष कुमार चंद्रवंशी की पहली पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर गांव में स्थापित उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया. स्थानीय मुखिया दीपक कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दो मिनट का मौन रखकर की गयी.

सर्वोच्च बलिदान को किया याद

मौके पर मौजूद समाजसेवी योगी त्यागनाथ ने शहीद मनीष के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि शहीद जवान ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे क्षेत्रवासी कभी भुला नहीं पायेंगे. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष कारगिल क्षेत्र में तैनाती के दौरान मनीष वीरगति को प्राप्त हुए थे. उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए ग्रामीणों और शुभचिंतकों के सहयोग से इस प्रतिमा का निर्माण कराया गया है.

युवाओं में जगेगी देशभक्ति

मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि शहीदों के सम्मान से ही नयी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत और श्रद्धांजलि सभा के साथ ही शहीद परिवार को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर अनूप प्रसाद यादव, केपी सिंह, मोहन सिंह, राजकिशोर दांगी, अजित यादव सहित बड़ी संख्या में युवा और महिला-पुरुष आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन