धान की पुंज में लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
धान की पुंज में लगी आग, हजारों का नुकसान

NAWADA NEWS.नवादा में बुधवार की रात मुफस्सिल थाना अंतर्गत केंदुआ गांव के वार्ड नंबर एक के खेत में रखे धान की पुंज में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार धान का पुंज केंदुआ निवासी रामाश्रय सिंह का था.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन- धान की पुंज में लगी आग.

नवादा कार्यालय.न

वादा में बुधवार की रात मुफस्सिल थाना अंतर्गत केंदुआ गांव के वार्ड नंबर एक के खेत में रखे धान की पुंज में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार धान का पुंज केंदुआ निवासी रामाश्रय सिंह का था. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण पुंज के ऊपर से बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होना है. पुंज मेंं आग लगते देख ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना दी. साथ ही मौके पर ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गयी, लेकिन विफल रहा. इसके बाद फायर ब्रिगेड आने पर आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक पुंज जल कर राख हो गयी. रामाश्रय सिंह ने बताया कि पुंज में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन