सीतामढ़ी थानाध्यक्ष को सम्मान पूर्वक दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी थानाध्यक्ष को सम्मान पूर्वक दी गयी विदाई

NAWADA NEWS.सीतामढ़ी थाना कार्यालय पर गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. इस दौरान काफी संख्या में लोग थाना पहुंचे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसकौर

सीतामढ़ी थाना कार्यालय पर गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. इस दौरान काफी संख्या में लोग थाना पहुंचे. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सीतामढ़ी में थानाध्यक्ष रहते छठ पूजा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाटों की साफ – सफाई से लेकर सड़क की गंदगी को भी साफ कराया.थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी को जिस समय थाना का कमान मिला था, उस समय सीतामढ़ी ओपी था, इनके प्रयास से सीतामढ़ी ओपी से थाना में अप ग्रेड हुआ. उसके कुछ महीने बाद ही सीतामढ़ी मॉडल थाना बन गया. विदाई के दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की. वहीं लोगों का सम्मान पाकर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी भावुक हो गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रभारी थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने की. इस मौके पर सराय मुखिया राकेश कुमार, बारत मुखिया नागेश कुमार, रसलपुरा मुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव, समाजसेवी संतोष कुमार, सत्येंद्र सिंह, रमेश कुमार, एएसआई प्रमोद कुमार, बिनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन