ओबीसी कन्या आवासीय स्कूल में नामांकन के लिए आवेदन नौ फरवरी तक

Published by : GAURI SHANKAR RAY Updated At : 28 Jan 2026 10:22 PM

विज्ञापन

तेयार में ओबीसी कन्या आवासीय इंटर विद्यालय तैयार

विज्ञापन

तेयार में ओबीसी कन्या आवासीय इंटर विद्यालय तैयार

प्रतिनिधि, नवादा नगर.

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल ओबीसी कन्या आवासीय इंटर स्कूल है. जिला कल्याण विभाग नवादा ने सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर प्रदान किया है. जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन ने जानकारी दी कि पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय इंटर विद्यालय तेयार में वर्ग छह से नौ तक नामांकन किया जायेगा. इस सत्र में वर्ग 6 में 40, वर्ग 7 में 15, वर्ग 8 में 6 तथा वर्ग 9 में 9 सीटों पर नामांकन होगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि नौ फरवरी निर्धारित है. 15 फरवरी से 22 फरवरी तक एडमिट कार्ड का वितरण किया जायेगा. प्रवेश परीक्षा एक मार्च रविवार को होगी, जबकि परीक्षा परिणाम 13 मार्च को घोषित किया जायेगा. चयनित छात्राओं का नामांकन 16 से 23 मार्च तक किया जायेगा और एक अप्रैल 2026 से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा. प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी. कुल 100 अंकों की परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से 20-20 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे. आवेदन के समय जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है. अभ्यर्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 को वर्ग 6 के लिए 10 से 13 वर्ष, वर्ग 7 के लिए 11 से 14 वर्ष, वर्ग 8 के लिए 12 से 15 वर्ष तथा वर्ग 9 के लिए 13 से 16 वर्ष निर्धारित की गयी है.

आवेदन पूर्णतः ऑनलाइन पोर्टल bcebconline.bihar.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है. किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, नवादा से संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है.

विज्ञापन
GAURI SHANKAR RAY

लेखक के बारे में

By GAURI SHANKAR RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन