माधोपुर गांव में हाथियों ने घर तोड़ा और अनाज चट किया, ग्रामीणों का सब्र टूटा

Published by :JAVED NAJAF
Published at :28 Apr 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
माधोपुर गांव में हाथियों ने घर तोड़ा और अनाज चट किया, ग्रामीणों का सब्र टूटा

Nawada news. प्रखंड के माधोपुर गांव में पिछले एक महीने से जारी जंगली हाथियों के आतंक ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया. सोमवार देर रात हाथियों ने स्टेट हाइवे-103 के किनारे स्थित राजेश राजवंशी के घर को क्षतिग्रस्त कर अनाज चट कर लिया.

विज्ञापन

हाथियों के तांडव से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-103 को चार घंटे तक किया जामसड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार, शादी वाले घरों और मुसाफिरों को हुई भारी फजीहत

फोटो

कैप्शन -सड़क जाम करते ग्रामीण.

प्रतिनिधि, गोविंदपुर (नवादा)

प्रखंड के माधोपुर गांव में पिछले एक महीने से जारी जंगली हाथियों के आतंक ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया. सोमवार देर रात हाथियों ने स्टेट हाइवे-103 के किनारे स्थित राजेश राजवंशी के घर को क्षतिग्रस्त कर अनाज चट कर लिया. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह छह बजे से ही माधोपुर के पास एसएच-103 को पूरी तरह जाम कर दिया. हाथियों द्वारा अब तक कई घरों को तोड़ने, फसल बर्बाद करने और एक महिला व मवेशी की जान लेने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीण बेहद नाराज थे.

जाम में फंसीं दूल्हे की गाड़ियां, एंबुलेंस को दी राह

सड़क जाम होने के कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. शादी का सीजन होने के कारण बारात की गाड़ियां और दूल्हे के वाहन घंटों फंसे रहे. यात्री भूखे-प्यासे पैदल अपना सामान सिर पर ढोते नजर आये. हालांकि, ग्रामीणों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एंबुलेंस के लिए रास्ता खुला रखा. ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर आएं और मुआवजे का ठोस लिखित आश्वासन दें.

20 घरों को पहुंचा नुकसान, मुआवजे के भरोसे खुला जाम

सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी और फॉरेस्टर एके मिश्रा व नीतीश राज मौके पर पहुंचे. काफी मान-मनौव्वल और रेंजर राकेश कुमार द्वारा फोन पर दिये गये आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए. वन विभाग ने अब तक हाथियों द्वारा तोड़े गये करीब 15-20 घरों की सूची मांगी है ताकि मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जा सके. साथ ही क्षतिग्रस्त चापाकलों की मरम्मत का भरोसा मिलने के बाद करीब साढ़े चार घंटे बाद यातायात बहाल हो सका. ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथियों को भगाने के स्थायी इंतजाम नहीं हुए, तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

JAVED NAJAF is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन