लोकतांत्रित तरीके से बाल संसद के लिए हुआ चुनाव

Updated:
विज्ञापन
लोकतांत्रित तरीके से बाल संसद के लिए हुआ चुनाव

जकीय बुनियादी विद्यालय, बगोदर में बाल संसद का चुनाव हुआ

विज्ञापन

हिसुआ.

सोमवार को हिसुआ के राजकीय बुनियादी विद्यालय, बगोदर में बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया. मोबाइल इवीएम से सभी पदों के लिए मतदान हुआ. चुनाव और वोट डालने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था. वोट डालकर वे काफी खुश हुए. पीठासीन पदाधिकारी का काम प्रदीप कुमार, पीवन के अंगराज कुमार और पीटू वर्षा कुमारी, पी थ्री का काम अविनाश कुमार ने किया. चुनाव पदाधिकारी के रूप में सकलदेव मांझी ने भूमिका निभायी. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर कुमार, शिक्षक अजय कुमार, राकेश कुमार, कुणाल ज्ञानेंदु, कुमारी नीशा सिंह, रूचि कुमारी आदि ने सक्रिय योगदान दिया. मतगणना का काम कल किया जायेगा. प्रधानाध्यापक ने बताया कि मतगणना और शपथ ग्रहण आदि का काम अभी नहीं कराया गया है. अगले दिनों में इसे कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kr Bharti

लेखक के बारे में

By Uday Kr Bharti

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन