ePaper

अफसर बेहतर मेंटेनेंस करे, ताकि मालगाड़ी बेपटरी ना हो

Updated at : 31 Jan 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
अफसर बेहतर मेंटेनेंस करे, ताकि मालगाड़ी बेपटरी ना हो

मालदा रेल मंडल के डीआरएम ने बरहरवा के रैक लोडिंग साइडिंग का किया निरीक्षण, कहा

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ आरपीएफ के एएससी शंभूनाथ राम के अलावे वरीय अधिकारी भी शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले बरहरवा रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था व यात्रियों की अन्य सुविधाओं की जांच की. तत्पश्चात उन्होंने बरहरवा रेलवे रैक लोडिंग साइड का निरीक्षण किया. बताते चलें कि बीते दिनों एक मालगाड़ी बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइड में बेपटरी हो गयी थी. डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि रैक लोडिंग साइड से मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी, जिसकी उन्होंने जांच की है और संबंधित अधिकारियों को बेहतर मेंटेनेंस करने का भी निर्देश दिया है. वहीं, उन्होंने बताया कि बरसात में पहाड़ से पानी गिरने से रैक लोडिंग में समस्या होती है. इस वर्ष बरसात के पहले समस्या का निदान कर लिया जायेगा. बरहरवा स्टेशन के एलसी गेट नंबर 19 को बंद किये जाने के मामले में कहा कि फाटक के समीप अंडरग्राउंड का निर्माण हुआ है. यदि बरसात के समय वहां जलजमाव होता है तो रेलवे के द्वारा पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जायेगा. साथ ही यदि इसके बाद और भी समस्या बढ़ती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था के भी बारे में विचार किया जायेगा. वहीं, अंडरपास के बगल में रेलवे के द्वारा बनाये जा रहे नाला निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि यदि इस नाले से बरसात का पानी नहीं निकल पाता है तो उस पर भी हम लोग विचार करेंगे. मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन