कुत्तों ने 50 भेड़ों को नाेचकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
कुत्तों ने 50 भेड़ों को नाेचकर मार डाला

मेसकौर के बीजूबिगहा गांव के पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान

विज्ञापन

मेसकौर के बीजूबिगहा गांव के पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान भेड़ों के झुंड पर आवारा कुत्तों का कहर, 13 भेड़ जख्मी प्रतिनिधि, मेसकौर. मेसकौर प्रखंड में आवारा कुत्तों के हमले से एक पशुपालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा. मेसकौर थाना क्षेत्र के बीजूबिगहा ग्राम में मंगलवार की देर रात कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया, जिससे 50 से अधिक भेड़ों की मौत हो गयी, जबकि करीब 13 भेड़ घायल हो गये. घायल भेड़ों का उपचार कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बीजूबिगहा निवासी मनु पाल 85 भेड़ पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने भेड़ों को गांव स्थित एक अहाते में बांध रखा था. मंगलवार की रात अचानक आवारा कुत्तों का झुंड पहुंच गया और भेड़ों पर टूट पड़ा. कुत्तों ने कई भेड़ों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में बुरी तरह काट लिया. भेड़ों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. सुबह होने पर बड़ी संख्या में भेड़ों के मृत मिलने से पशुपालक के परिवार में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मेसकौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से पशुपालक मनु पाल को गहरा आर्थिक आघात लगा है. उनका कहना है कि भेड़ पालन ही उनकी आय का मुख्य साधन है और इतने बड़े नुकसान से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन