नारदीगंज पंचायत समिति की बैठक में 15.75 करोड़ की योजनाओं पर मुहर
Edited by VISHAL KUMAR
Updated:
विज्ञापन
नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय के उजला भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
मनरेगा और 15वीं वित्त मद से विकास योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज विधायक विभा देवी ने सदन से किया वाकआउटभीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करने के लिए पहाड़ी चापाकलों की होगी मरम्मती
नारदीगंज, प्रतिनिधिनारदीगंज प्रखंड मुख्यालय के उजला भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शोभा भारती व संचालन बीडीओ सोनिया ढनढननिया ने किया. इस दौरान मनरेगा के तहत 15 करोड़ व 15वीं वित्त मद से 75 लाख रुपये की योजनाओं की स्वीकृति दी गयी.
विधायक ने किया वाकआउट:
बैठक शुरू होने से पहले नवादा विधायक विभा देवी ने महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. विधायक ने कहा कि जनहित की बैठक में बड़े अधिकारियों का न आना और अपने मातहतों को भेजना अनुचित है. बैठक का समय एक बजे निर्धारित था, लेकिन दो बजे तक कई अधिकारी नहीं पहुंचे. समय की बर्बादी और अधिकारियों के लापरवाह रवैये को देखते हुए विधायक ने सदन से वाकआउट किया. उन्होंने बीडीओ को अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. विधायक के जाने के बाद सीओ रईस आलम बैठक में पहुंचे.पेयजल संकट पर रणनीति
भीषण गर्मी को देखते हुए बीडीओ ने पेयजल संकट पर चर्चा की. उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से कहा कि जहां भी पहाड़ी चापाकल खराब हैं, उसकी सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप में दें ताकि मरम्मती करायी जा सके. जिले में 34 टैंकर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से जरूरत पड़ने पर जलापूर्ति की जायेगी. पीएचइडी के कनीय अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा खराब चापाकलों का सही प्रतिवेदन नहीं मिलने से सुधार कार्य में परेशानी हो रही है.विभागीय योजनाओं की
समीक्षा
बीएओ विवेक कुमार गौरव ने किसान रजिस्ट्री कार्य की प्रगति बतायी. वहीं, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंइ्र कुमार ने कहा कि टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना देकर मोबाइल वैन के माध्यम से पशुओं का घर बैठे इलाज कराया जा सकता है. स्वास्थ्य प्रबंधक इरशाद अहमद ने बताया कि वर्ष 2030 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है, जिसके तहत सौ दिवसीय अभियान चल रहा है. सीएचसी में आयुष्मान कार्ड और किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध है. मौके पर उप प्रमुख अमित कुमार, प्रभारी बीपीआरओ पूजा कुमारी, मुखिया अमिता देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता चौधरी, देवन ठाकुर, सुदामा सिंह, ललिता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










