गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा
Published by :VISHAL KUMAR
Published at :27 Apr 2026 5:32 PM (IST)
विज्ञापन

Nawada news. शहर में सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सदर एसडीओ को सौंपा गया हस्ताक्षर युक्त ज्ञापनकैप्शन- कार्यक्रम में शामिल सदस्य.नवादा में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
एसडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा गया मांग पत्रप्रतिनिधि, नवादा नगर
शहर में सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान के समापन पर एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन सदर एसडीओ अमित अनुराग को सौंपा गया. कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि गोमाता को राष्ट्र माता अथवा राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में नवादा से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सदर एसडीओ को दिया गया ताकि इसे उच्च अधिकारियों तक प्रेषित किया जा सके.सामाजिक और धार्मिक संगठनों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एकजुट हुए. मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक दिवाकर कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुबोध लाल, जिला संयोजक अनिल कुमार गुप्ता और हिंदू जागरण मंच के संतोष कुमार मोदी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसके अलावा नगर संयोजक अनिरुद्ध कुमार, मंजू देवी, मनोज भदानी, अनिकेत कुमार और सौरव कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के लिए इस पहल को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




