करेंट की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर पंचायत स्थित मलुका बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय छोटन यादव के 38 वर्षीय पुत्र कंचन यादव की मौत रविवार की देर शाम विद्युत स्पर्शाघात से हो गयी.

विज्ञापन

वारिसलीगंज.

थाना क्षेत्र के सौर पंचायत स्थित मलुका बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय छोटन यादव के 38 वर्षीय पुत्र कंचन यादव की मौत रविवार की देर शाम विद्युत स्पर्शाघात से हो गयी. जानकारी के अनुसार, कंचन यादव रविवार की देर शाम शौच के लिए बधार जा रहा था. इस दौरान रास्ते में गिरी एलटी तार की चपेट में कंचन आ गया और बगल में पैन में गिर गया. इस कारण कुछ देर बाद लोगों ने देखा. तब तक कंचन की मौत हो चुकी थी. हालांकि, संतुष्टि के लिए बिजली तार से जख्मी कंचन को इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने कंचन को मृत घोषित कर दिया. बाद में पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. असमय कंचन यादव की मौत से मां दुलारी देवी, पत्नी विनीता देवी व पुत्र-पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन