जयमाला के दौरान छेड़खानी को लेकर बाराती और ग्रामीणों में भिड़ंत, सात घायल

Updated:
विज्ञापन
जयमाला के दौरान छेड़खानी को लेकर बाराती और ग्रामीणों में भिड़ंत, सात घायल

Nawada News. सिरदला प्रखंड के छोमुहां गांव में सोमवार की देर रात शादी की खुशियां उस वक्त हंगामे में बदल गयीं, जब जयमाला के दौरान छेड़खानी को लेकर बाराती और स्थानीय ग्रामीण आपस में भिड़ गये.

विज्ञापन

छोमुहां गांव में बारात के दौरान हुआ विवाद, लाठी-डंडे और लोहे के रॉड चले

तीन की हालत गंभीर, पुलिस की निगरानी में संपन्न हुईं विवाह की शेष रस्में

गया जिले के मानपुर से आयी थी बारात

कैप्शन- अस्पताल में भर्ती घायल लोग.

प्रतिनिधि, सिरदला

सिरदला प्रखंड के छोमुहां गांव में सोमवार की देर रात शादी की खुशियां उस वक्त हंगामे में बदल गयीं, जब जयमाला के दौरान छेड़खानी को लेकर बाराती और स्थानीय ग्रामीण आपस में भिड़ गये. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और लोहे के रॉड चलने लगे. इस हिंसक झड़प में सात लोग घायल हो गये, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, गया जिले के मानपुर से बारात छोमुहां निवासी महेंद्र साव के घर आयी थी. रात करीब 12:30 बजे जब जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी गांव के कुछ मनचलों द्वारा छेड़खानी किये जाने का आरोप लगा. इसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. घटना में मानपुर निवासी जितेंद्र साव, सिंटू कुमार और महेंद्र साव जख्मी हुए, जबकि गांव की सोनम देवी, नरेश प्रसाद, निक्की और नीरज कुमार भी घायल हो गये.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, तीन रेफर

सूचना मिलते ही डायल 112 और सिरदला थाने की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सिरदला ले जाया गया, जहां डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और दोषियों के खिलाफ जांच की जा रही है. घटना के बाद बुधवार की सुबह पुलिस की कड़ी निगरानी में शादी की शेष रस्में शांतिपूर्वक संपन्न करायी गयीं और दुल्हन की सकुशल विदाई की गयी.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन