नवादा: पकरीबरावां एवं धमौल में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन

पकरीबरावां और धमौल में चेहल्लुम का जुलूस पूरी श्रद्धा और शांति के साथ निकाला गया. अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड प्रखंड के दोस्तलीबीघा एवं धमौल बाजार में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को अकीदतमंदों ने पूरे श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मातमी जुलूस निकाला. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन तथा कर्बला के शहीदों की याद में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा इलाका

दोस्तलीबीघा और धमौल बाजार में परंपरागत और निर्धारित मार्गों से होकर जुलूस गुजरा. जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र 'या हुसैन' की सदाओं से गुंजायमान रहा. अकीदतमंदों ने मातम मनाते हुए कर्बला की शहादत को याद किया और देश में अमन, शांति, आपसी भाईचारे तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी.

प्रशासन रहा अलर्ट, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

चेहल्लुम के पर्व को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा. जुलूस मार्ग और विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर गतिविधियों पर नजर बनाए रहे.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों और आयोजन समिति के सहयोग से पकरीबरावां और धमौल दोनों स्थानों पर चेहल्लुम का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया.

Also Read: नवादा के प्रवीण कुमार का मगध विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन, गांव और परिवार में खुशी की लहर


विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन