नवादा: 24 घंटे के भीतर बदला गया 200 KVA का ट्रांसफार्मर, धमौल बाजार में लौटी बिजली; लोगों ने जताया आभार

Updated:
विज्ञापन

धमौल आदर्श मध्य विद्यालय के समीप लगे 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के धमौल बाजार में 200 KVA ट्रांसफार्मर के खराब होने से बिजली संकट गहरा गया था. स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी हो रही थी. बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, जिससे दुकानदारों और छात्रों को राहत मिली है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के धमौल बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के समीप लगा 200 KVA का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद उत्पन्न बिजली संकट से लोगों को राहत मिल गई है. बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति बहाल कर दी है.

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में दुकानदारों और छात्रों को हो रही थी परेशानी

ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण पूरे धमौल बाजार और आसपास के मोहल्लों में बिजली ठप हो गई थी. उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा था. रेफ्रिजरेटर, कूलर, पंखे बंद होने से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ आम जनजीवन और विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई थी.

स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई थी.

कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर युद्धस्तर पर हुआ काम

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती ने त्वरित संज्ञान लिया और 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया. विभाग की ओर से अधिकारियों व तकनीकी कर्मियों की टीम गठित कर युद्धस्तर पर काम शुरू किया गया. खराब 200 KVA ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर तकनीकी जांच पूरी की गई और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई.

बिजली आपूर्ति सामान्य होने पर स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने विभागीय तत्परता की सराहना करते हुए कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती और पूरी तकनीकी टीम का आभार व्यक्त किया है.

Also Read: नवादा: हिसुआ में शुरू हुआ फ्यूज कॉल सेंटर, इन नंबरों पर कॉल कर तुरंत करा सकेंगे बिजली शिकायतों का निवारण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन