वाराणसी में गूंजा नवादा का नाम, राष्ट्रीय सम्मेलन में चकवाय के मुखिया ने रखा वारिसलीगंज का पक्ष

Author Bipin kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
जी राम जी पंच सम्मेलन में शामिल हुए चकवाय मुखिया, सीखा विकात्र का मंत्र.

सम्मेलन को संबोधित करते मुखिया. | Prabhat Khabar Network

वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय 'जी राम जी पंच सम्मेलन' में वारिसलीगंज प्रखंड के मुखिया मृत्युंजय कुमार ने नवादा का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने डिजिटल पंचायत, स्वच्छता और रोजगार सृजन पर जोर दिया.

विज्ञापन

Warisaliganj Mukhiya National Panch Conference : विकसित भारत-जी राम जी योजना 2025 के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय 'जी राम जी पंच सम्मेलन' में वारिसलीगंज प्रखंड की चकवाय पंचायत के युवा मुखिया मृत्युंजय कुमार उर्फ मिथुन ने नवादा जिले का प्रतिनिधित्व किया. बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के नामांकन के आधार पर उन्हें सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला.

Nawada News : देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायती राज व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकसित भारत के लक्ष्य को गांव-गांव तक पहुंचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की. विशेषज्ञों ने जी राम जी अधिनियम-2025 के प्रमुख प्रावधानों, पंचायतों की जिम्मेदारियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की.

डिजिटल पंचायत और रोजगार पर रहेगा फोकस

सम्मेलन से लौटने के बाद मुखिया मृत्युंजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर सीखने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त अनुभव और जानकारी का उपयोग चकवाय पंचायत एवं वारिसलीगंज प्रखंड के विकास में किया जाएगा.

चकवाय पंचायत को आदर्श बनाने का संकल्प

मुखिया ने कहा कि पंचायत में डिजिटल सेवाओं, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार सृजन के क्षेत्र में नए प्रयोग किए जाएंगे, ताकि चकवाय पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जा सके. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और जनभागीदारी से ही ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी.


विज्ञापन
Bipin Kumar

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन