ePaper

डाककर्मी के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश

Updated at : 06 Feb 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
डाककर्मी के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश

NAWADA NEWS.नवादा डाक विभाग में कार्यरत डाककर्मी सीबीआई की जांच के घेरे में आ गये हैं.

विज्ञापन

डाकघर से जुड़े कथित 90 करोड़ के घपले की जांच में सीबीआई सक्रिय प्रतिनिधि, नवादा नगर नवादा डाक विभाग में कार्यरत डाककर्मी सीबीआई की जांच के घेरे में आ गये हैं. शुक्रवार छह फरवरी की सुबह सीबीआई की टीम ने नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया गांव स्थित डाककर्मी जितेंद्र कुमार के आवास पर छापेमारी की. अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मच गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सीबीआई टीम ने घर के हर कमरे, अलमारी और दस्तावेजों की गहन तलाशी ली. हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव स्थित आवास से कोई बड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. इसके बावजूद कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने नवादा शहर और राजधानी पटना में स्थित अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डाकघर से जुड़े कथित घपला-घोटाले की जांच के सिलसिले में की गयी है, जिसकी राशि 90 करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है. मामले को लेकर डाक अधीक्षक नवादा अरविंद कुमार ने कहा कि दो दिन पूर्व सीबीआई ने उनसे संपर्क किया गया था और कुछ कर्मियों के नाम मांगे गये थे. माना जा रहा है कि डाक अधीक्षक द्वारा नामित कर्मी की मौजूदगी में ही यह कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन