पेंशन : जीवन प्रमाणीकरण के लिए पंचायतों में कल से लगेंगे शिविर

Updated:
विज्ञापन
पेंशन : जीवन प्रमाणीकरण के लिए पंचायतों में कल से लगेंगे शिविर

Nawada news. समाज कल्याण विभाग एवं डीएम रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए 30 अप्रैल से 30 मई तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

जिले के एक लाख से अधिक पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण लंबित, एक माह तक चलेगा अभियान डीएम ने बीडीओ को दिये तैयारी के निर्देश, प्रमाणीकरण नहीं होने पर रुकेगी पेंशन कैप्शन- बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय समाज कल्याण विभाग एवं डीएम रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए 30 अप्रैल से 30 मई तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे. डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि शिविरों में आने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध करें. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी सहायक निदेशक अमरनाथ कुमार ने बताया कि जिले में कुल 2,92,761 पेंशनधारी हैं, जिनमें से 1,01,840 लाभुकों ने अब तक प्रमाणीकरण नहीं कराया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्च 2026 की पेंशन राशि केवल उन्हीं को दी गई है जिनका प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है. शेष लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने पंचायत के शिविरों, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या हिसुआ व रजौली स्थित बुनियाद केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द प्रमाणीकरण करा लें ताकि उनकी पेंशन बाधित न हो.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन