फाइलेरिया से बचाव के लिए जरूर खाएं दवा
Updated at : 12 Aug 2024 5:35 PM (IST)
विज्ञापन

फैलेरिया उन्मूलन को लेकर बीडीओ ने दिये निर्देश
विज्ञापन
मेसकौर.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेसकौर के परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक माइक्रो प्लान तैयार करें. सभी लोगों को फाइलरिया से बचाव के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध दवाएं एक बार जरूर खिलाएं. इससे प्रखंड क्षेत्र से फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगी. कम से कम प्रखंड के कुल जनसंख्या के 90 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि, लोगों को फाइलेरिया रोग से मुक्ति मिल सके. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के 47 टीम 10 पंचायतों में काम कर रही है. यह कार्यक्रम बीते 10 अगस्त से शुरू हुई है. इसमें 14 दिनो तक लगातार घर-घर जाकर आशा दीदी फाइलेरिया से मुक्ति के लिए दवा वितरण करेगी. इसके बाद आगामी 27, 28 व 29 अगस्त को प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में कैंप लगाकर कर दवा वितरण किया जायेगा. यह दवा गर्भवती महिलाओं को नहीं देनी है. मौके पर कई पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मी सहित कई एएनएम मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




