हिसुआ में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गड़ासे के प्रहार से दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन
हिसुआ में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गड़ासे के प्रहार से दो जख्मी

Nawada news. नगर पर्षद क्षेत्र के राजगीर रोड स्थित जंगली होटल के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं.

विज्ञापन

राजगीर रोड स्थित जंगली होटल के समीप हुई मारपीट, सात नामजद पर प्राथमिकी दर्ज.

हमले में एक युवक के हाथ की नस कटी, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से भी हुआ हमला

प्रतिनिधि, हिसुआ

नगर पर्षद क्षेत्र के राजगीर रोड स्थित जंगली होटल के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घायलों की पहचान पांचू गढ़ निवासी वासुदेव यादव और बैजनाथ यादव के रूप में की गयी है. मामले को लेकर पीड़ित वासुदेव यादव ने थाने में आवेदन देकर सात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में वासुदेव यादव ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सोची-समझी साजिश के तहत उन पर हमला किया. हमले के दौरान गड़ासे के प्रहार से वासुदेव के हाथ की नस कट गयी. इसके अलावा लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करने और ईंट-पत्थरों से कुचलने का भी आरोप लगाया गया है.

इन लोगों पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने इस मामले में पांचू गढ़ निवासी अमोद कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार (पिता- राम प्रसाद यादव), सत्यम कुमार (पिता- प्रमोद कुमार), साहुल कुमार (पिता- राजेश कुमार) सहित इंदु देवी और रेणु देवी को नामजद आरोपित बनाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Uday Kr Bharti

लेखक के बारे में

By Uday Kr Bharti

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन