‘वंदे मातरम्’ के कथित असम्मान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

कैंडल मार्च में मौजूद भाजपाई

नवादा में भाजपा युवा मोर्चा ने वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में कैंडल मार्च निकाला और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के गौरव और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित असम्मान एवं असहिष्णुता के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया. नवादा में कांग्रेस और उसके नेताओं के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजित शंकर के नेतृत्व में रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया.

‘वंदे मातरम्’ देश की आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक

इस मौके पर जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है. इसके प्रति किसी भी प्रकार का असम्मान देश की भावनाओं को आहत करने वाला है.

Also Read : नवादा में निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान युवक की मौत, गलत इलाज का आरोप, सड़क जाम

राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से समझौता नहीं

जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता और मर्यादा का परिचय देना चाहिए.

स्वतंत्रता संग्राम की विरासत है ‘वंदे मातरम्’

नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है. इसके सम्मान से देशवासियों की भावनाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावनाओं के प्रति असम्मान का भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे.

राष्ट्रहित के मुद्दों पर सजग है युवा मोर्चा

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजित शंकर ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्र और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सदैव सजग हैं. ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित असम्मान के विरोध में कैंडल मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय गौरव के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान जरूरी

जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत के सम्मान के प्रति प्रत्येक भारतीय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला प्रवक्ता राधेश्याम चौधरी, राहुल चंद्रवंशी, युवा मोर्चा महामंत्री विकास चौधरी, आलोक कुमार, सूर्य नारायण गुप्ता, संजय भोजपुरी, सन्नी वर्मा, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

‘वंदे मातरम्’ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

कैंडल मार्च और पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए.

Also Read : आर्य समाज के नियमों और उपनियमों पर हुई संगोष्ठी, नवादा जिला आर्य वीर दल कमेटी का गठन


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन