ePaper

फॉरन कॉप की तरह जिले की पुलिस अपराधियों पर लगायेगी लगाम

Updated at : 04 May 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
फॉरन कॉप की तरह जिले की पुलिस अपराधियों पर लगायेगी लगाम

112 की सेवा में जुड़ी आठ बाइकें, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन

– जिला को उपलब्ध करायी गयी डायल 112 सेवा के अंर्तगत बाइकें प्रतिनिधि, नवादा सदर

जिले की पुलिस अब फॉरन कॉप की तरह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय दिखेगी. आधुनिक व्यवस्था के तहत जिले में डायल-112 के तहत आठ और मोटरसाइकिल उपलब्ध करायी गयी हैं, जो किसी भी आपराधिक घटनाओं की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी. दी गयीं बाइकों पर इक्विपमेंट के साथ है व्यवस्था बनायी गयी है. एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने डायल 112 की आठ मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया. नगर थाना नवादा में एसपी ने बताया कि नवादा शहरी क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई व जनता तक जल्दी पहुंचने के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा इआरएसएस के अंतर्गत आठ मोटरसाइकिल नवादा जिले को उपलब्ध करायी गयी हैं. शहरी क्षेत्र के गलियों में गश्ती व जनता की त्वरित कार्रवाई व बैंक चेकिंग करने में लाभ मिलेगा.

चार जोन में बांटकर बनायी गयी सुरक्षा व्यवस्था:

नवादा शहरी क्षेत्र को चार जोनों में बांटा गया है. सभी जोन में दो-दो मोटरसाइकिल उपलब्ध करायी गयी हैं. इससे नवादा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस की उपस्थिति और बेहतर रहेगी तथा जहां चारपहिया वाहन नहीं पहुंचेगा, वहीं डायल 112 की मोटरसाइकिल पहुंचकर त्वरित गति से सेवा देकर लोगों की जानमाल की रक्षा करेगी.

वाहन आधुनिक सुविधा लैस:

112 की मोटरसाइकिल सेवा में जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है. फिल्मों में विदेशी कॉप की गाडियों की तरह मोटरसाइकिल का लुक दिया गया है. इसमें जरूरी सायरन व लाइट आदि के साथ बेहतर स्पीड की गाड़ी है. किसी भी संकट की स्थिति में अब नवादा पुलिस आपक पास सूचना के तुरंत बाद पहुंच सकेगी. दिये गये किट में रस्सी, टेप वह अन्य जरूरी सामान को उपलब्ध कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन