49 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 23 Jul 2025 6:28 PM
पुलिस को देख धंधेबाज फरार
पुलिस को देख धंधेबाज फरार प्रतिनिधि, मेसकौर. सीतामढ़ी थाना की पुलिस ने सिरसा गांव के समीप से बाइक पर लदी शराब को जब्त किया है. गश्ती के दौरान एक युवक बाइक पर शराब लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस वाहन को देखते ही वह बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया. घटना पाली मुसहरी के निकट की है. पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी बाइक और उस पर लदे बोरे से 49 लीटर देसी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त कर लिया गया है. इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










