दुफेड़ा-एकम्बा मार्ग पर फिसलन से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
दुफेड़ा-एकम्बा मार्ग पर फिसलन से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

Nawada News. रजौली थाना क्षेत्र के दुफेड़ा से एकम्बा जाने वाले रास्ते में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवक खतरे से बाहर

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली थाना क्षेत्र के दुफेड़ा से एकम्बा जाने वाले रास्ते में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की तत्परता से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिप्राय चौधरी ने बताया कि घायलों की पहचान एकम्बा निवासी बीजू राजवंशी के पुत्र सोनू कुमार और अशोक राजवंशी के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों का प्राथमिक उपचार कर जरूरी दवाइयां दी गई हैं. चिकित्सक के अनुसार, फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है.

कीचड़ और मिट्टी बनी हादसे का कारण

अस्पताल पहुंचे रजौली बभनटोली निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर वे घायलों की मदद के लिए पहुंचे थे. घायल सोनू कुमार ने बताया कि शाम को हुई तेज बारिश के कारण वे बाजार में रुक गए थे. बारिश थमने के बाद जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर जमी मिट्टी और कीचड़ के कारण बाइक का पहिया अचानक फिसल गया और वे गिर पड़े. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद इस मार्ग पर फिसलन काफी बढ़ जाती है, जिससे आए दिन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन