नवादा में एडवांस भेज शूटिंग के बहाने बुलाया, फिर जंगल में घेरकर लूट लिया कैमरा, ड्रोन और मोबाइल

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: Nawada he called the pretext shooting sending advance surrounded forest looted camera drone mobile

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News:नवादा जिले के सिरदला थाना इलाके से विश्वास, भरोसा और साजिश की परतों में लिपटी एक ऐसी वारदात सामने आई है. जिसने पेशेवर कैमरामैनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों की वीडियो शूटिंग करने पहुंचे युवकों को मुंडन समारोह के नाम पर पहले बुलाया गया. उसके बाद सुनसान जंगल में ले जाकर उनके साथ मारपीट कर लाखों की संपत्ति लूट ली गई.

विज्ञापन

Bihar News🙁आशुतोष कुमार ) नवादा जिले के सिरदला थाना इलाके से विश्वास, भरोसा और साजिश की परतों में लिपटी एक ऐसी वारदात सामने आई है. जिसने पेशेवर कैमरामैनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों की वीडियो शूटिंग करने पहुंचे युवकों को मुंडन समारोह के नाम पर पहले बुलाया गया. उसके बाद सुनसान जंगल में ले जाकर उनके साथ मारपीट कर लाखों की संपत्ति लूट ली गई.

पीड़ित की पहचान


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी टुनटुन सिंह के पुत्र राहुल कुमार, जो शादी-ब्याह एवं अन्य आयोजनों में वीडियो और फोटोग्राफी का कार्य करते हैं.

एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने खरौंध स्टेशन के समीप मंदिर में आयोजित मुंडन कार्यक्रम की कवरेज करने की बात कही. भरोसा जीतने के लिए आरोपी द्वारा राहुल के खाते में पांच सौ रुपये एडवांस भी भेजा गया.

क्या हैं पूरा मामला?


एडवांस राशि मिलने के बाद राहुल अपने अन्य सहयोगियों के साथ दो महंगे कैमरे, एक ड्रोन कैमरा और मोबाइल उपकरण लेकर तय स्थान खरौंध स्टेशन पहुंचा. वहां पहले से मौजूद एक युवक ने खुद को कार्यक्रम से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए उन्हें रिसीव किया और जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर आगे बढ़ने को कहा.


रास्ते में जब इलाका सुनसान होने लगा तो कैमरामैनों ने कार्यक्रम स्थल को लेकर सवाल किया. इस पर युवक ने बताया कि जंगल के समीप स्थित मंदिर में मुंडन कार्यक्रम चल रहा है. लेकिन कुछ ही दूरी आगे बढ़ने पर कहानी ने अचानक खौफनाक मोड़ ले लिया.

पीड़ित ने घटना के बारें में क्या बताया?


बताया जाता है कि एक स्थान पर पहले से चार-पांच युवक घात लगाए बैठे थे. राहुल और उसके सहयोगियों के पहुंचते ही सभी ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. बदमाशों ने दो महंगे कैमरे, एक ड्रोन कैमरा तथा चार मोबाइल फोन छीन लिए और जंगल के रास्ते फरार हो गए.


घटना के बाद अनजान इलाके और बिना मोबाइल के फंसे तीनों युवक काफी देर तक जंगल और आसपास के क्षेत्रों में भटकते रहे. किसी तरह बाहर निकलने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस से संपर्क किया और सिरदला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई. पीड़ित पक्ष के अनुसार करीब तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूटी गई है.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?


मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरदला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई. वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के साथ-साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस को भी सक्रिय किया गया है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.


थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा बहुत जल्द पूरे कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

Also Read: Breaking: देर रात सिवान पुलिस ने 40 लाख की सोना लूट कांड के आरोपी का किया एनकाउंटर

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन