28 मई को मनायी जायेगी बकरीद : कादरी

बकरीद को लेकर तैयारियां तेज, चांद दिखाई देने की पुष्टि
बकरीद को लेकर तैयारियां तेज, चांद दिखाई देने की पुष्टि प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय शहर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. स्थानीय धार्मिक विद्वान मौलाना मो जहांगीर आलम महजूरुल कादरी ने जानकारी दी कि ईद-उल-अजहा का चांद नजर आ गया है. इसके साथ ही घोषणा की गयी है कि बकरीद का पर्व 28 मई को पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जायेगा. चांद दिखाई देने के बाद दसवें दिन बकरीद का त्योहार मनाया जाता है, जो तीन दिनों तक चलता है. कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश उन्होंने बताया कि यह पर्व कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है. इस दिन मुसलमान नमाज-ए-ईद अदा कर अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश करते हैं और जरूरतमंदों के बीच मांस का वितरण करते हैं. महजूरुल कादरी ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को शांति, भाईचारे और साफ-सफाई के साथ मनाएं. साथ ही प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गयी है, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. बाजारों में बढ़ी रौनक शहर के विभिन्न इलाकों में मस्जिदों और ईदगाहों की साफ-सफाई का काम जारी है. बाजारों में भी रौनक बढ़ गयी है. खस्सी (बकरा) की खरीदारी में तेजी आ गयी है, जहां लोग कुर्बानी के जानवरों और जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










