घायल एक और युवक की मौत

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की हो गयी थी, चार जख्मी
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की हो गयी थी, चार जख्मी राजगीर से पिकनिक मनाकर लौटने के क्रम में एनएच-20 पर हुआ था हादसा मृतकों की संख्या पहुंची दो, तीन युवकों का चल रहा इलाज प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. नये साल का जश्न मनाकर लौटने के क्रम में एनएच 20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोबिगहा केना मोड़ के पास आपस में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में घायल दूसरे युवक विक्रम कुमार की भी मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार, पटना के निजी नर्सिंग होम में इलाज के क्रम में मंगर बिगहा निवासी कैलाश यादव के बेटे विक्रम कुमार ने दम तोड़ दिया है. इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है. रामनगर मुहल्ले निवासी शिवपूजन सिंह के बेटे हिमांशु की पहले दिन ही घटनास्थल पर मौत हो गयी थी. घायलों में करण तथा आकाश पटना के विभिन्न निजी नर्सिंग में जीवन मौत से जूझ रहे हैं, जबकि घायल युवक शिवम का नवादा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर है. घायल आकाश के परिजनों ने बताया कि नववर्ष में पिकनिक मनाने दो बाइकों पर सवार होकर कुल पांच साथी राजगीर गये थे. राजगीर से लौटने के क्रम में गुरुवार की देर शाम माधो बिगहा केना मोड़ की पास दोनों बाइकों की टक्कर में एक बड़ा हादसा हो गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की दो बाइकों की टक्कर में कुल मारने वालाें की संख्या अब दो हो गयी है. रामनगर मुहल्ले निवासी हिमांशु के बाद मंगर बिगहा निवासी विक्रम की भी मौत की पुष्टि हुई है. तीन जख्मी युवकों का विभिन्न निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. अब भी दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि पिकनिक मनाकर लौटने के क्रम में एनएच 20 पर बाइक दुर्घटना हुई है. मृतक हिमांशु का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि विक्रम का शव पटना से नवादा नहीं पहुंचा था. जश्न का माहौल मातम में तब्दील बता दें कि नये साल पर जश्न का माहौल मातम में बदल गया है. घायल युवकों के परिजन दूसरे दिन भी अपने बच्चों की चिंताजनक हालत देख मायूस पड़े हैं. घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने के लिए परिजन प्रार्थना कर रहे हैं. एनएच-20 पर वाहनों की रफ्तार बढ़ने से थोड़ी से असावधानी से दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसलिए सावधानी से बाइक समेत अन्य वाहन चलाएं, तो आपका सफर आसान तथा सुरक्षित रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




