बायोमैट्रिक हाजिरी के विरोध में एएनएम का धरना, व्यवस्था में बदलाव की मांग

Updated:
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करके विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी

Nawada News : मेसकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ने बायोमैट्रिक हाजिरी के विरोध में धरना दिया. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने की समस्याओं का हवाला दिया.

विज्ञापन

Nawada News : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में शनिवार को एएनएम ने बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था के विरोध में धरना दिया. एएनएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने के लिए पर्याप्त यातायात सुविधा नहीं होने के कारण निर्धारित स्थान पर समय से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने में परेशानी होती है.

ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने की परेशानी का दिया हवाला

एएनएम संगीता कुमारी, सरिता कुमारी, अनुपमा वर्मा, अंजना कुमारी, गायत्री कुमारी और विनीता कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकार से बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था में बदलाव की मांग की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों की व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों.

मांगों को लेकर सौंपेंगी मांग पत्र

एएनएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कर्मियों की कार्य परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाना जरूरी है. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपने की बात कही.

धरना के दौरान स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

धरना के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुबीर कुमार, अस्पताल मैनेजर अरविंद कुमार, बड़ा बाबू शंकर रंजन और डॉ. रोहित कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे. एएनएम ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार और विभाग को सकारात्मक पहल करनी चाहिए.

Also Read : पकरीबरावां में प्रधान शिक्षकों की बैठक, अपार आईडी और एफआरएस रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन