अगस्त क्रांति पर छात्रों ने दिखाई देशभक्ति और रचनात्मकता, तिरंगा प्रोजेक्ट ने मोहा मन
जेपीएस स्कूल में प्रोजेक्ट के साथ बच्चो एवं शिक्षक व अन्य
Nawada News : रजौली के जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में अगस्त क्रांति दिवस पर छात्रों ने देशभक्ति और कला का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक तिरंगा प्रोजेक्ट तैयार किया.
Nawada News : नगर पंचायत रजौली के घसियाडीह बस स्टैंड स्थित जीपीएस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में अगस्त क्रांति के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति, कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज पर आधारित भव्य एवं आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया. कक्षा प्रथम से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति का परिचय देते हुए कागज, रंग, कार्डबोर्ड, आइसक्रीम स्टिक और थर्माकोल जैसी साधारण सामग्रियों से मनमोहक तिरंगा झंडा तैयार किया.
कई दिनों की मेहनत से तैयार किया तिरंगा प्रोजेक्ट
अकाउंटेंट शिक्षिका अंशु कुमारी ने बताया कि विद्यार्थी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कई दिनों से मेहनत कर रहे थे. प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया था. पहले समूह में अष्टम कक्षा की दिव्या कुमारी ने प्रथम, अष्टम कक्षा की आदित्य कुमारी ने द्वितीय और छठी कक्षा की सनाया प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, दूसरे समूह में कक्षा द्वितीय के आदित्या कुमार ने प्रथम, कक्षा द्वितीय की आराध्या कुमारी ने द्वितीय तथा कक्षा तृतीय के उत्तम कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक तिरंगा प्रोजेक्ट तैयार किया.
प्रोजेक्ट से बच्चों में विकसित होता है व्यावहारिक ज्ञान
विद्यालय निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट बनाने से बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित होती है. इसके साथ ही व्यावहारिक ज्ञान और कला कौशल का भी विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक क्षमता को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा
अंग्रेजी शिक्षक संदीप कुमार वर्मा, कंप्यूटर शिक्षक उत्तम कुमार, हिंदी शिक्षक गोलू कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की. कार्यक्रम में शिक्षक दयानंद प्रसाद, सिवानी कुमारी, मोहम्मद हेमराज, रवि शंकर कुमार, आफरीन परवीन, स्वीटी कुमारी, मंजीत कुमार, विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार, पूजा देवी, सिमरन कुमारी एवं शाजिया परवीन सहित समस्त विद्यालय परिवार की सराहनीय उपस्थिति रही.
Also Read : पकरीबरावां में प्रधान शिक्षकों की बैठक, अपार आईडी और एफआरएस रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










