अकबरपुर में आसमां से बरस रही आग, 42 डिग्री पहुंचा पारा

Updated:
विज्ञापन
अकबरपुर में आसमां से बरस रही आग, 42 डिग्री पहुंचा पारा

दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, गर्मी से राहत पाने को ठंडे पेय का सहारा, चिकित्सकों ने दी तेज धूप से बचने की सलाह, पशु-पक्षी भी बेहाल

विज्ञापन

अकबरपुर.

प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं (लू) ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. लोग विशेष परिस्थिति में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. बाजार आने-जाने वाले लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों पर निर्भर हो गये हैं. प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में बेल का शरबत, नींबू पानी, लस्सी, गन्ने का रस, नारियल पानी और सत्तू घोल की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा आइसक्रीम, कुल्फी और कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है. कई दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए पेयजल की व्यवस्था की है. बाजार में इलेक्ट्रोल और मिनरल वाटर की मांग भी तेजी से बढ़ी है.

पशु-पक्षी बेहाल, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम की बढ़ती तपिश से केवल इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. स्थानीय चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है. डॉक्टरों के अनुसार, धूप में निकलते समय सिर ढंककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. आगामी दिनों में भी गर्मी के तेवर कड़े रहने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन