हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
लड़की की विदाई को लेकर हुई थी मारपीट
विज्ञापन
लड़की की विदाई को लेकर हुई थी मारपीट
नवादा कार्यालय. हत्या के मामले में 10 महीनों से फरार चल रहे नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में लड़की की विदाई करने को लेकर भिड़ंत हो गयी थी. इसमें लड़की पक्ष के चंद्रशेखर नगर के इतवारी मांझी के बेटे धर्मेंद्र मांझी की मौत हो गयी थी. इसी मामले के नामजद आरोपित चंद्रशेखर नगर निवासी बिरजू मांझी के बेटे विनोद मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ 2 सुनील कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर 2024 को हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर स्थित लड़की की विदाई को लेकर दो पक्ष भिड़ गये थे. अगुआ बिरजू मांझी के बेटे विनोद मांझी और लड़की पक्ष के धर्मेंद्र मांझी आपस में भिड़ गये थे. इस मारपीट में धर्मेंद्र मांझी की मौत हो गयी थी. इस मामले में विनोद मांझी तथा उनके बेटे दीपू मांझी समेत कई नामजद किये गये थे. हिसुआ थाना कांड संख्या 602/24 में फरार चल रहे आरोपित दीपू मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










