ePaper

कृषि वैज्ञानिकों ने वार्षिक कार्य योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Updated at : 29 Apr 2025 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों ने वार्षिक कार्य योजनाओं के बारे में दी जानकारी

जेपी आश्रम के केवीके में वैज्ञानिकों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

कौआकोल. प्रखंड के जेपी आश्रम सोखोदेवरा स्थित राजेंद्र भवन में सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी, पटना के बैनर तले वार्षिक कार्य योजना को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसका उद्घाटन ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी, पटना के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ अमरेंद्र कुमार व डॉ डीबी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया है. कार्यशाला में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर अंतर्गत सभी 22 कृषि विज्ञान केंद्रों के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान शामिल हुए हैं. विभिन्न प्रांतों से आये कृषि वैज्ञानिकों ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजनाओं को लेकर आवश्यक जानकारी एक-दूसरे से साझा की. वहीं, भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित किया. वार्षिक कार्य योजना के सफल संचालन के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मार्गदर्शन किया. इस दरम्यान अटारी, पटना के निदेशक डॉ अंजनी कुमार ने भी बिहार से जुड़े सभी केवीके की ओर से कार्य का प्रस्तुतिकरण कृषि मंत्री के समक्ष रखा, वैज्ञानिकों ने कहा कि आने वाले दिनों में यह वार्षिक कार्ययोजना किसानों व पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगा. इसके पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ जयवंत कुमार सिंह ने सभी अतिथियों व वैज्ञानिकों का स्वागत किया गया. इस मौके पर केवीके के वैज्ञानिक डॉ अंगद कुमार, रौशन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन