विजेता खिलाड़ियों के लौटने पर भव्य स्वागत
Author Gauri shankar
Updated:
विज्ञापन

जयपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते
विज्ञापन
जयपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते
नवादा कार्यालय.
नवादा के कराटे खिलाड़ियों ने जयपुर में शानदार प्रदर्शन किया. जयपुर से लौटने के बाद खिलाड़ियों का जिले में फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. खेल कराटे स्कूल गेम्स के अंतर्गत जयपुर, राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में नवादा मार्शल आर्ट्स कराटे के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते. खिलाड़ी नितिन युवराज एवं शांतनु राज ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि कन्हैया कुमार, रिया कुमारी, ऐश्वर्या राज एवं आकाश कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किये. 24 व 25 जनवरी को ज्ञान विहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डब्ल्यूटीपी के पीछे, मालवीय नगर, जयपुर में आयोजित खेल कराटे स्कूल गेम्स में इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीत हासिल की. नवादा पहुंचने पर स्वागतटीम के साथ जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ नवादा के अध्यक्ष एवं डीएस मार्शल आर्ट कराटे एकेडमी के संचालक धीरज कुमार कोच के रूप में मौजूद रहे. उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को तकनीकी एवं मानसिक रूप से मजबूत किया गया. नवादा पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. खेल कराटे के संयोजक धनंजय त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ियों की जीत हमारे लिए गौरव की बात है. कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










