भोर में ही सुलग जातीं हैं शराब की भट्ठियां

Updated at : 29 May 2017 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
भोर में ही सुलग जातीं हैं शराब की भट्ठियां

शराब के धंधेबाजों पर पुलिस नहीं कस पा रही नकेल रजौली : हरदिया पंचायत, जोगियामारन पंचायत व फरकाबुजुर्ग पंचायत में महुआ शराब की कई भट्ठियां अहले सुबह से सुलग जाती हैं. प्रतिदिन शराब के धंधेबाज हजारों लीटर शराब चुला कर उसे ऊंची कीमत पर बेचते हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद भी रजौली […]

विज्ञापन
शराब के धंधेबाजों पर पुलिस नहीं कस पा रही नकेल
रजौली : हरदिया पंचायत, जोगियामारन पंचायत व फरकाबुजुर्ग पंचायत में महुआ शराब की कई भट्ठियां अहले सुबह से सुलग जाती हैं. प्रतिदिन शराब के धंधेबाज हजारों लीटर शराब चुला कर उसे ऊंची कीमत पर बेचते हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद भी रजौली के शराब धंधेबाजों के अच्छे दिन चल रहे हैं.
यह, इसलिए कि पहले एक लीटर महुआ शराब की कीमत 30 रुपये थी. एक अप्रैल 2016 से एक लीटर महुआ शराब की कीमत प्रति लीटर 100 से 150 रुपये तक पहुंच गयी है.पहले शराबी शराब पीने के लिए ठेके पे जाते थे. अब शराब माफिया शराबी के घरों तक शराब पहुंचा रहे हैं. पहले शराबी खुले मैदान में शराब पीते थे, अब शराबी घर के आंगन में पीते हैं. एक ग्रामीण महिला साबों देवी ने बताया कि पहले ही ठीक था, घर के मर्द बाहर जाकर शराब पीते थे. अब तो, वो घर के अंदर शराब पीते हैं. इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है. महिला ने बताया कि शराब की भट्ठियां के बारे में पुलिस को कई बार सूचना दी गयी, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन