14 को अर्द्धनग्न प्रदर्शन करेंगे जिले के होमगार्ड

नवादा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक की जिला समिति का धरना मंगलवार को 58वें दिन भी जारी रहा. समाहरणालय के समीप रैन बसेरा में यह धरना जारी है. मौके पर जिला अध्यक्ष पारस नाथ व वरीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है. […]
नवादा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक की जिला समिति का धरना मंगलवार को 58वें दिन भी जारी रहा. समाहरणालय के समीप रैन बसेरा में यह धरना जारी है. मौके पर जिला अध्यक्ष पारस नाथ व वरीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है. भिक्षाटन से कोई लाभ नहीं होने पर गृहरक्षकों में आक्रोश है.
शहर की सड़कों पर 11 मई को गृहरक्षक अर्द्धनग्न प्रदर्शन करेंगे. 13 मई को थाली बजा कर विरोध करेंगे. 14 मई को पटना के गर्दनीबाग के निकट संजय गांधी स्टेडियम में जमा होकर लोग सरकार का विरोध करेंगे. धरने में सचिव मिथिलेश प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संगठन सचिव कुलदीप प्रसाद, कार्यालय सचिव सुरेश पंसाद, महेंद्र प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




