संसाधनों की कमी से नहीं हो रही वाहनों की जांच

रजौली : शराबबंदी को लेकर लगातार होनेवाली जांच दो माह से थम गयी है.गृहरक्षा वाहिनी के जवानों की हड़ताल का असर होने व कम संसाधनों के कारण उत्पाद विभाग, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने जांच करना कम कर दिया है. कई दिनों तक अब जांच चौकी पर सन्नाटा पसरा रहता है. शराबबंदी को लेकर […]
रजौली : शराबबंदी को लेकर लगातार होनेवाली जांच दो माह से थम गयी है.गृहरक्षा वाहिनी के जवानों की हड़ताल का असर होने व कम संसाधनों के कारण उत्पाद विभाग, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने जांच करना कम कर दिया है. कई दिनों तक अब जांच चौकी पर सन्नाटा पसरा रहता है. शराबबंदी को लेकर वाहनों की जांच नहीं होने से शराब माफियाओं की पौ बारह है. जांच टीम के नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद शराब लेकर वाहनों के आने का सिलसिला जारी है.
जांच चौकी पर वाहनों की जांच की जाती, तो शराब का धंधा नहीं होता. उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि संसाधनों की कमी से जांच प्रभावित होती है. बावजूद प्रतिनियुक्त अधिकारी शराबबंदी को लेकर वाहनों की जांच की पूरी कोशिश करते हैं. कई बार विदेशी शराब के साथ लग्जरी कारों को भी जब्त किया गया है. छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




