3.42 लाख पशुओं को लगेंगे टीके
Updated at : 22 Apr 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : पशु सुरक्षा पखवारे के तहत जिले के गो व भैंस प्रजाति के तीन लाख 42 हजार पशुओं को खुरहा रोग से बचाव के टीके लगाये जायेंगे. पशुपालन विभाग से जिला पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम सुंदर प्रसाद ने इसकी शुरुआत की़ जिले भर में घर-घर जाकर गाय, बैल और चार माह तक […]
विज्ञापन
नवादा नगर : पशु सुरक्षा पखवारे के तहत जिले के गो व भैंस प्रजाति के तीन लाख 42 हजार पशुओं को खुरहा रोग से बचाव के टीके लगाये जायेंगे. पशुपालन विभाग से जिला पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम सुंदर प्रसाद ने इसकी शुरुआत की़ जिले भर में घर-घर जाकर गाय, बैल और चार माह तक के बछड़े, बाछी व भैंस वंश के भैंसा, भैंस और चार माह तक के पाड़े-पाड़ी को यह दवा इंजेक्शन के माध्यम से दी जायेगी़ पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जिले में खुरहा रोग का प्रभाव रहा है.
जानवर इस बीमारी का सही से इलाज नहीं होने के कारण दम भी तोड़ देते हैं. छह माह पर एक बार इस टीके को दिलवाना चाहिए. सरकार द्वारा यह मुफ्त में लगाया जायेगा. नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने कहा कि 300 टीकाकर्मी तैनात किये गये हैं, जिनकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जायेगी़
300 वॉलेंटियर तैनात
प्रखंड के अनुसार सरकारी व गैर सरकारी प्रशिक्षित टीका कर्मियों को टीका लगाने का काम दिया गया है. गांवों में घर-घर जाकर गाय और बैल आदि को टीका देना है. 5 मई तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए 3 सौ टीकाकर्मियों को लगाया गया है. प्राइवेट टीकाकर्मियों को ढ़ाई रुपये प्रति टीका की दर से भूगतान किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




