शिक्षकों ने स्कूलों में जड़ा ताला

Updated at : 20 Apr 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने स्कूलों में जड़ा ताला

25-25 िशक्षकों की बनायी गयी टीम नरहट : बुधवार को नरहट प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गयी. शिक्षकों ने मांग को लेकर हड़ताल पर जाने व विद्यालय बंद करने की बात कही. इसमें समान काम के बदले समान वेतन, सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण व सभी अप्रशिक्षित को प्रशिक्षित सहित 16 […]

विज्ञापन
25-25 िशक्षकों की बनायी गयी टीम
नरहट : बुधवार को नरहट प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गयी. शिक्षकों ने मांग को लेकर हड़ताल पर जाने व विद्यालय बंद करने की बात कही. इसमें समान काम के बदले समान वेतन, सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण व सभी अप्रशिक्षित को प्रशिक्षित सहित 16 सूत्री मांगें सरकार के समक्ष रखी गयी हैं. शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से बच्चों का पठन-पाठन ठप हो गया है.
नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में ताला लटका है. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल पूर्णतः सफल है. प्रखंड के प्रत्येक संकुल में 25-25 शिक्षकों की टीम बनायी गयी है. यह विद्यालयों में तालाबंदी की देख-रेख करेंगे. सुबह से ही नियोजित शिक्षक बीआरसी व प्रखंड कार्यालय के सामने डटे दिखे. मौके पर ज्योति कुमारी, अर्चना कुमारी, संजय कुमार, नवीन कुमार निराला, मंसूर आलम, सरिता कुमारी, दीपक कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन