नवादा में श्राद्ध का भोज खाने से 500 लोग बीमार
Updated at : 18 Apr 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा. नवादा जिले के सदर प्रखंड स्थित आंती गांव में रविवार की रात श्राद्ध का भोज खाने से लगभग 500 लोग बीमार हो गये. लोगों के इलाज के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव में ही मेडिकल कैंप लगाया गया है. दर्जनों लोगों ने प्राइवेट रूप से अथवा अपने घरों में भी इलाज कराया. […]
विज्ञापन
नवादा. नवादा जिले के सदर प्रखंड स्थित आंती गांव में रविवार की रात श्राद्ध का भोज खाने से लगभग 500 लोग बीमार हो गये. लोगों के इलाज के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव में ही मेडिकल कैंप लगाया गया है. दर्जनों लोगों ने प्राइवेट रूप से अथवा अपने घरों में भी इलाज कराया. गांव के मिडिल स्कूल में डॉक्टरों ने जांच की व्यवस्था की है.
सदर अस्पताल प्रबंधन के निर्देश पर मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है.बताया जाता है कि रविवार को आंती के सुरेंद्र सिंह उर्फ पांती सिंह की मां चिंता देवी की 12वीं पर श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लगभग तीन हजार लोगों के खाने की व्यवस्था थी. रात के लगभग 10.30 बजे तक भोज चलता रहा. भोज समाप्त होने के कुछ देर बाद ही लोग उल्टी व दस्त से परेशान हो गये. देखते-ही देखते पूरे गांव में इस भोजन ने महामारी की शक्ल ले ली. इसके बाद इलाज के लिए लोग जहां-तहां दौड़ पड़े. लगभग 74 लोगों ने सदर अस्पताल में शरण ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




