इंदिरा समूह प्रदेश में अव्वल

Published at :19 Feb 2014 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा समूह प्रदेश में अव्वल

नवादा : पटना में आयोजित राज्य क्रेडिट सेमिनार में जिले के स्वयं सेवी संस्था इंदिरा स्वयं सहायता समूह को बेस्ट स्वयं सहायता समूह के अवार्ड से सम्मानित किया गया. डीडीएम नाबार्ड राजू कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में सर्वे के अनुसार, छह स्वयं सहायता समूहों को ही उक्त अवार्ड के लिए चयनित किया […]

विज्ञापन

नवादा : पटना में आयोजित राज्य क्रेडिट सेमिनार में जिले के स्वयं सेवी संस्था इंदिरा स्वयं सहायता समूह को बेस्ट स्वयं सहायता समूह के अवार्ड से सम्मानित किया गया. डीडीएम नाबार्ड राजू कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में सर्वे के अनुसार, छह स्वयं सहायता समूहों को ही उक्त अवार्ड के लिए चयनित किया गया. इसमें नवादा का नाम भी शामिल है.

उन्होंने बताया कि हिसुआ प्रखंड में पीपुल्स एसोसिएशन फॉर रिसर्च एवं डेवलपमेंट के तत्वावधान में भदसेनी गांव में नाबार्ड द्वारा उक्त समूह का गठन किया गया था. उन्होंने बताया कि उक्त समूह ने अवार्ड पाकर जिले को गौरवान्वित किया है. इसके चयन प्रक्रिया पर उन्होंने बताया कि रेटिंग के तहत अंक दिया जाता है, जिसमें समूह का आकार, नियमावली की जानकारी, लेखा बही का रख-रखाव, बैंक से क्रेडिट लिंक, बैंक लोन वापसी, उद्यमिता विकास, बचत व लेन-देन आदि बिंदुओं पर अंक दिया जाता है.

इस दौरान राज्य भर के स्वयं सहायता समूह का मेरिट लिस्ट भी बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि समूह के सदस्यों ने आपसी लेन-देन के अलावा चार पांच बैंकों से ऋण प्राप्त कर उसका वापसी भी कर दिया गया, जो सबसे बेहतर सोच माना गया. समूह की महिलाओं ने रोजगार के लिए आटा चक्की व पशुपालन आदि का काम कर रही हैं. साथ ही शिक्षा ऋण का लाभ भी ले रही हैं. इस समूह की एक महिला ने स्वावलंबी बन कर अपने पुत्र को इंजीनियर की पढ़ाई करा रही है. इन्हीं सब तथ्यों को लेकर बेस्ट स्वयं समूह का अवार्ड दिया गया.

पटना में अवार्ड लेने समूह की सुभ्रा देवी गयी हुई थीं. अवार्ड देने का काम राज्य के मुख्य सचिव एके सिन्हा ने किया. सेमिनार का आयोजन सोमवार को किया गया था. नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक आरके दास व इस जिले के डीडीएम नाबार्ड सहित राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन