वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन यज्ञ स्थल पर प्रवचन करते आचार्य.

Updated at : 07 Dec 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
वैदिक मंत्रों के साथ हुआ हवन  यज्ञ स्थल पर प्रवचन करते आचार्य.

नवादा नगर : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पारंपरिक तरीके से हवन किया जा रहा है. यज्ञ वेदी पर यजमानों द्वारा हवन विद्धान ब्राह्मणों द्वारा कराया जा रहा है. बुधौल गांव के काली मंदिर स्थल पर आयोजित हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन प्रमुख आचार्य लाल मोहन शास्त्री व सदेश्वराचार्य जी […]

विज्ञापन

नवादा नगर : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पारंपरिक तरीके से हवन किया जा रहा है. यज्ञ वेदी पर यजमानों द्वारा हवन विद्धान ब्राह्मणों द्वारा कराया जा रहा है. बुधौल गांव के काली मंदिर स्थल पर आयोजित हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन प्रमुख आचार्य लाल मोहन शास्त्री व सदेश्वराचार्य जी महाराज आदि आयोजन में लगे हुए हैं. सुबह में भागवत महापुराण का परायण शुरू किया गया. इसके अलावे यज्ञ वेदी पर आहुति देने वाले यजमान हवण में लगे रहें.

शाम में भागवत कथा का प्रवचन तथा इसके बाद वृंदावन से आयी रासलीला मंडली द्वारा संगीतमय भक्ति पूर्ण कृष्ण लीला का आयोजन किया गया. भागवत कथा में स्वामी जी ने कहा कि संसार में बेहतर जीवन के लिए प्रभु नाम का स्मरण ही सबसे बेहतर है. रासलीला में मंगलवार को कालिया नाथ नाथन का प्रसंग की प्रस्तुति दी गयी. यज्ञ को सफल बनाने में राजकमल, विनोद मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, पिंकु तिवारी, पवन दुबे, विजय मिश्रा, अजय मिश्रा, विपिन मिश्रा व अन्य जुटे हुए हैं.

बुधौल में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हो रहा आयोजन
दु:ख में साथ देने का संकल्प
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन