निदेशक के निधन पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने की शोकसभा.

Updated at : 07 Dec 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
निदेशक के निधन पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने की शोकसभा.

नवादा नगर : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा न्यू संत जेवियर्स स्कूल के दिवंगत निदेशक रविशंकर कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मंगलवार को फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित शोकसभा में सबसे पहले निदेशक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. […]

विज्ञापन

नवादा नगर : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा न्यू संत जेवियर्स स्कूल के दिवंगत निदेशक रविशंकर कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मंगलवार को फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित शोकसभा में सबसे पहले निदेशक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी.

श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में सदस्यों ने इनके मिलनसार व्यवहार की चर्चा करते हुए कहा कि निदेशक रविशंकर ने काफी कम समय में अपनी पहचान शिक्षा के क्षेत्र में बना लिया था. दु:ख की इस घड़ी में जिले भर से आये विभिन्न स्कूलों के निदेशकों व चलानेवालों ने मृतक के परिजन का साथ देने की बात कहीं. लोगों ने संकल्प लिया कि वे दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ दुख को साझा करते हुए साथ देंगे. मौके पर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार, पंकज कुमार, मनोज मिश्रा, प्रेम सिन्हा, कृष्णदेव, रजनीश कुमार व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन