पीएचसी में व्यवस्था हो चुस्त-दुरुस्त

Updated at : 07 Dec 2016 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी में व्यवस्था हो चुस्त-दुरुस्त

आशा व एएनएम को मरीजों की उचित देखभाल का निर्देश वारिसलीगंज : पीएचसी की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने को लेकर मंगलवार को एएनएम व आशा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीएल चौधरी के अलावे स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा व डब्लूएचओ के डाॅ निकेश कुमार सहित आशा व अस्पताल […]

विज्ञापन

आशा व एएनएम को मरीजों की उचित देखभाल का निर्देश

वारिसलीगंज : पीएचसी की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने को लेकर मंगलवार को एएनएम व आशा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीएल चौधरी के अलावे स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा व डब्लूएचओ के डाॅ निकेश कुमार सहित आशा व अस्पताल की एएनएम उपस्थित थीं. प्रभारी ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए आशा व एएनएम को कई प्रकार का दायित्व सौंपा गया है.
इसमें मरीजों की उचित देखभाल,अस्पताल में उपलब्ध दवा से इलाज करवाने के साथ ही अन्य सुविधाओं व सेवाओं के बारे में बताया गया. कहा गया कि मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी ड़यूटी पर चौकस रहें.अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का अपेक्षित लाभ मरीजों तक पहुंचाने का निर्देश प्रभारी ने दिया. मौजूद आशा व एएनएम को परिवार कल्याण ऑपरेशन का निर्धारित टारगेट पूरा करने, नियमित प्रतिरक्षण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के प्रति निर्देशित किया. ड्यूटी रजिस्टर की जांच की गयी. मौके पर सीडीपीओ सावित्री दास, पर्यवेक्षिका पूनम प्रभा व इंदु कुमारी मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन