नोटबंदी के बाद नसबंदी की हो पहल : गिरिराज सिंह

Updated at : 04 Dec 2016 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद नसबंदी की हो पहल : गिरिराज सिंह

नवादा (नगर) :केंद्रीय मंत्री एवं बिहारभाजपा केवरिष्ठनेता गिरिराज सिंह ने शनिवारको कहा कि नोटबंदी के बाद अब नसबंदी के लिए कानून बनाने की जरूरत है. भाजपा नेता ने कहा कि हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू होनेवाला जनसंख्या संबंधी कानून जरूरी है. दुनिया की कुल आबादी का साढ़े 16 प्रतिशत हिस्सा भारत में है. […]

विज्ञापन

नवादा (नगर) :केंद्रीय मंत्री एवं बिहारभाजपा केवरिष्ठनेता गिरिराज सिंह ने शनिवारको कहा कि नोटबंदी के बाद अब नसबंदी के लिए कानून बनाने की जरूरत है. भाजपा नेता ने कहा कि हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू होनेवाला जनसंख्या संबंधी कानून जरूरी है. दुनिया की कुल आबादी का साढ़े 16 प्रतिशत हिस्सा भारत में है. हमारे देश में हर वर्ष आस्ट्रेलिया के बराबर की आबादी बढ़ जा रही है.

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ये बातें यहां रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दौलतिया गांव में आयोजित एक वस्त्र वितरण कार्यक्रम में कहीं. गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि समाज के एक वर्ग के लोग तो अब दो से चार बच्चों तक सीमित रहने की प्रैक्टिस शुरू कर दिये हैं. अन्य वर्गों के नागरिकों को भी इसका ध्यान रखना चाहिए. उन्हें यह स्थिति स्वीकार करनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन